News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

क्या 'मित्रों' फिल्म का पीएम मोदी से है कोई कनेक्शन? जानिए डायरेक्टर की ज़ुबानी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों की शुरूआत मित्रों सम्बोधन के साथ करते हैं और यह शब्द उनके भाषणों से जुड़ गया है.

Share:
मुंबई: हाल ही में फिल्म ‘मित्रों’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसे देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई लेना देना तो नहीं. अब इस फिल्म के निर्देशक निकिन कक्कड़ का कहना है कि इस फिल्म का पीएम मोदी से कोई लेना देना नहीं है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों की शुरूआत मित्रों सम्बोधन के साथ करते हैं और यह शब्द उनके भाषणों से जुड़ गया है. 'फिल्मिस्तान’ से मशहूर हुए नितिन कक्कड़ ने बताया, "हमारी फिल्म दोस्ती के बारे में है और इसकी कहानी गुजरात में बुनी गई है, इसलिए परिधान, सेट, संवाद की पृष्ठभूमि भी गुजराती हैं. इसी तरह गुजराती में दोस्तों को मित्रा या मित्रों कहते हैं.’’ कक्कड़ ने बताया, "नरेंद्र मोदी के साथ इसका कोई लेना-देना नहीं है. हम उनके पद का सम्मान करते हैं और किसी भी प्रकार के प्रचार के सस्ते तरीके की हमारी मंशा नहीं है. वह अक्सर इस शब्द का प्रयोग करते हैं और फिर वह भी तो गुजरात से हैं.’’ यह फिल्म तेलुगू फिल्म "पेली चोपूलु" का रीमेक है. उन्होंने कहा, "जब आप पहले से बनी हुई किसी चीज को लेते हैं, तो भी यह कहानी नये तौर पर दिखाई जाती है. सांस्कृतिक तौर पर चीजें बदलती हैं लेकिन पात्र वही रहते हैं. कई अलग-अलग भाषाओं में फिल्म फिर से बनाना चुनौतीपूर्ण और मुश्किल होने के साथ ही रोमांचक था.’’ आमतौर पर, रीमेक को व्यावसायिक दृष्टिकोण से सुरक्षित माना जाता है, लेकिन निर्देशक का कहना है कि " एक सुरक्षित फिल्म बनाने के लिए यह कोई मानक नहीं है ". "अगर कोई पटकथा आपको रोमांचित करती है तो फिल्म बनानी चाहिए. सफलता की गारंटी केवल कड़ी मेहनत दे सकती है." फिल्म में जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की मुख्य भूमिकाएं हैं. फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने की उम्मीद है.
Published at : 29 Aug 2018 03:04 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन

Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए

Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला

'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

टॉप स्टोरीज

सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा

सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 

Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन

Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन